Thursday, April 14, 2011

सीनू गणितज्ञ

एक छोटा सा सवाल,
हो गया है बवाल
दो घंटे से उलझे हैं
फिर भी ये न सुलझे है
अगर ये सवाल परीक्षा में आएगा
तो एक पंडित बिना खाए पिए ही मर जायेगा
तभी हमने देखा
गड़बड़ हो गयी है मात्रा में
दशमलव छूट गयी है यात्रा में
तीन को हमने छुआ ही नही
छ से भाग दिया ही नही
छोटे से सवाल को लेकर
हो गये हम परेशान
फिर किताब को देख कर
रह गये हम हैरान
अंश लिखा था हमने
सवाल नंबर दो का
गलती से हर लिखा गया था
सवाल नंबर तीन का
बुद्धि की लीला पर अपनी
हम बहुत पछताए
भागवान ऐसा सवाल किसी को ना दिखलाये

No comments:

Post a Comment